आज़ादी के बाद अल्पसंख्यक आबादी 5% बढ़ी, बहुसंख्यक आबादी घटी: अल्पसंख्यक आयोग चीफ
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने बुधवार को कहा कि आज़ादी के बाद देश में अल्पसंख्यकों की जनसंख्या 5% बढ़ी और बहुसंख्यक आबादी 5% घटी। लालपुरा ने कहा कि यह सुरक्षा के स्तर को दर्शाता है, जो भारत ने अल्पसंख्यक समुदायों को प्रदान की है। बकौल लालपुरा, ऐसा कोई पेशा नहीं जो अल्पसंख्यकों के योगदान से अछूता हो।