आटा चक्की गई लड़की से बुज़ुर्ग ने की छेड़छाड़, यूपी में उसे जबरन उठाकर कमरे में ले जाता दिखा
सहारनपुर (यूपी) में रविवार शाम गेहूं पिसवाने आटा चक्की गई एक 11-वर्षीय लड़की से चक्की के 70-वर्षीय मालिक ने छेड़छाड़ की व उसे जबरन उठाकर कमरे में ले गया। बकौल रिपोर्ट्स, लड़की के शोर मचाने पर पहुंची भीड़ ने आरोपी की पिटाई कर दी। वहीं, छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज की है।