आटे में टैल्कम पाउडर मिलाने का खेल पकड़ा गया, यूपी में 2,100 किलोग्राम खेप हुई बरामद
मैनपुरी (यूपी) में अवैध रूप से चल रही आटा मिल पर छापेमारी में 2,150 किलोग्राम टैल्कम पाउडर बरामद हुआ जिसे आटे में मिलाया जा रहा था। अधिकारी के मुताबिक, मिल संचालक लाइसेंस नहीं दिखा सका जिसके बाद फैक्ट्री बंद कर दी गई। सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं और मालिक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।