आतंकी को-पायलट को पकड़ा तो क्रू मेंबर लड़ने लगे, बोले- उसे छोड़ दो, तुम भगवान नहीं; यात्री का खुलासा

फ्लाईदुबाई की फ्लाइट FZ1073 में आतंकी हमले के दौरान यात्रियों ने ओमानी को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी को पकड़कर उसके हाथ-पैर बांध दिए थे। यात्रियों का आरोप है कि इसके बाद क्रू मेंबर उनसे भिड़ गए और हमलावर को छोड़ने का दबाव बनाने लगे। एक यात्री के मुताबिक, क्रू ने कहा, "तुम भगवान नहीं हो, तुम इसे जान से नहीं मारोगे।"

Load More