आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर हुए हमले की ज़िम्मेदारी
रिपोर्ट्स के अनुसार, कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी की ज़िम्मेदारी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली है। बकौल रिपोर्ट्स, हरजीत सिंह भारत की एनआईए का मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी है और वह बब्बर खालसा इंटरनैशनल से जुड़ा हुआ है। लड्डी ने कपिल शर्मा के किसी पुराने बयान को लेकर इस हमले को अंजाम देने की बात कही है।