आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में आरोपी 4 भारतीयों को कनाडा के कोर्ट ने दी ज़मानत

सीएनएन-न्यूज़18 के अनुसार, कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में आरोपी सभी चार भारतीयों को कनाडाई कोर्ट ने ज़मानत दे दी है। गौरतलब है, जून 2023 में ब्रिटिश कोलंबिया के एक गुरुद्वारे के बाहर निज्जर की गोली मारकर हत्या की गई थी। पूर्व कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने इसमें भारतीय एजेंटों के शामिल होने का आरोप लगाया था।

Load More