आतंक के लिए इस्लाम का दुरुपयोग करने वाले इस्लाम के दुश्मन हैं: ऑपरेशन सिंदूर के बाद नकवी
पाकिस्तान में आतंकी कैंपों के खिलाफ भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है, "बर्बरता के जानवरों को कुचलना भारत और मानवता की रक्षा के लिए 'धर्म युद्ध' है।" उन्होंने कहा, "जो लोग आतंकवाद के लिए सुरक्षा कवच के रूप में इस्लाम का दुरुपयोग कर रहे हैं...वे इस्लाम और मानवता के 'अंतरराष्ट्रीय दुश्मन' हैं।"