आतंकियों का इरादा सांप्रदायिक दंगे कराना था, एकजुट रहें: पहलगाम हमले पर NCP नेता भुजबल

एनसीपी (अजित गुट) नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री छगन भुजबल ने पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए आतंकवादी हमले पर कहा है, "इन हत्याओं का उद्देश्य सांप्रदायिक विवाद पैदा करना और दंगे भड़काना था...लोगों को आतंकवादियों के जाल में नहीं फंसना चाहिए।" उन्होंने कहा, "हिंदू बनाम मुस्लिम अभियान बंद होना चाहिए...अगर हमें आतंकवादियों से लड़ना है तो एकजुट होना होगा।"

Load More