आतंकियों का ऐसा बंदोबस्त हो कि आने वाली पीढ़ियां कांप उठें: पहलगाम हमले पर राज ठाकरे
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा है, "केंद्र सरकार को इज़रायल की तरह कदम उठाकर इन आतंकवादियों और उनके हर समर्थक को जड़ से खत्म कर देना चाहिए।" उन्होंने कहा, "सरकार को इन हमलावरों का ऐसा बंदोबस्त करना चाहिए कि आने वाली 10 पीढ़ियां...कांप उठें।"