आतंकियों को पकड़-पकड़कर गोली मारो: पहलगाम घूमने की पुरानी तस्वीर शेयर कर राहुल वैद्य
सिंगर राहुल वैद्य ने अपनी पत्नी व अभिनेत्री दिशा परमार के साथ पहलगाम घूमने की पुरानी तस्वीर शेयर कर लिखा है, "यह वही जगह है जहां पर्यटकों को गोली मारी गई है, वहां हम भी हो सकते थे।" उन्होंने आगे लिखा, "आतंकियों को पकड़-पकड़कर गोली मारो, मानवता की हत्या करने वालों के लिए कोई मानवता नहीं।"