आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा: पहलगाम आतंकी हमले पर अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर कहा है, "इस जघन्य आतंकी घटना में शामिल आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा और हम दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा देंगे।" उन्होंने X पर बताया, "पीएम मोदी को घटना के बारे में जानकारी दी है और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की है।"