आतंकियों की बची-खुची ज़मीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है: पहलगाम हमले पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर कहा है, "आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने अपना जीवनसाथी खोया और किसी ने अपना भाई खोया।" उन्होंने कहा, "आतंकियों की बची-खुची ज़मीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है...140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़कर रहेगी।"