आतंकियों ने ऐसा कौनसा इस्लाम सीखा है?: पहलगाम हमले पर जामा मस्जिद के शाही इमाम
जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा है, "खुद को मुसलमान कहने वाले आतंकियों ने ऐसा कौनसा इस्लाम सीखा है?" उन्होंने कहा, "लोगों से उनका धर्म पूछकर और यह जानकर कि वे हिंदू हैं, उनकी हत्या कर दी गई...इसका इस्लाम की शिक्षाओं, इतिहास और संस्कृति से कोई लेना-देना नहीं है।"