आतंकियों ने गोली चलाते समय केवल पुरुषों को निशाना बनाया: पहलगाम में मारे गए शख्स का रिश्तेदार
पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में मंगलवार को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में मारे गए कानपुर (यूपी) के नवविवाहित शुभम द्विवेदी के एक रिश्तेदार ने कहा कि आतंकवादियों ने गोली चलाते समय केवल पुरुषों को निशाना बनाया। रिश्तेदार ने दावा किया कि आतंकवादियों ने पर्यटकों को गोली मारने से पहले उनका धर्म पूछा था। हमले में 27 पर्यटकों की मौत हुई है।