आतंकियों ने फिर बनाया गैर-कश्मीरी को निशाना, यूपी के श्रमिक को मारी गोली
जम्मू-कश्मीर में पुलवामा ज़िले के त्राल इलाके में गुरुवार सुबह आतंकवादियों ने उत्तर प्रदेश के एक श्रमिक को गोली मारकर घायल कर दिया। अधिकारियों ने बताया है कि बाटगुंड गांव में आतंकवादियों ने बिजनौर (यूपी) के रहने वाले श्रमिक पर गोली चलाई जिसमें वह घायल हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।