आतंकियों ने हमले के लिए पहलगाम की बैसरन घाटी को ही क्यों चुना?
'टाइम्स नाउ' की रिपोर्ट के अनुसार, आतंकियों ने हमले के लिए पहलगाम की बैसरन घाटी को चुना क्योंकि इस दूरदराज़ इलाके में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है और लोग पैदल या खच्चरों पर बैठकर यहां पहुंचते हैं। इसके अलावा घने जंगलों, खड़ी ढलानों और कीचड़ वाले रास्तों के चलते घायलों की मदद के लिए सुरक्षाबलों का यहां पहुंचना मुश्किल था।