आतंकियों से मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर में सेना के 2 जवान हुए शहीद
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। आतंकवादियों ने सेना के गश्ती दल को उस समय निशाना बनाया जब वे कोकेरनाग उपमंडल के जंगल में एक अभियान चला रहे थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।