आतंकवादी बहुत गंदे हैं, मेरे पापा को मार दिया: J&K में आतंकी हमले में मारे गए शख्स की बेटी
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में हुए आतंकी हमले में मारे गए जम्मू के आर्किटेक्चरल डिज़ाइनर शशि अबरोल की 8-वर्षीय बेटी ने रोते हुए कहा है, "आतंकवादी बहुत गंदे हैं, उन्होंने मेरे पापा को मार दिया।" शशि की पत्नी ने कहा, “उन्होंने तो सबके घर उजाड़ दिए। हमारा तो कोई नहीं बचा देखभाल के लिए...सिर्फ यही थे जो हमारा खयाल रखते थे।”