आतंकवाद का न कोई देश होता है न धर्म : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किर्गिस्तान के बिश्केक में शांघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर कहा है कि ''हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि आतंकवाद का न कोई देश होता है और न कोई धर्म। आतंकवाद और मानवीय क्षति के लिए कोई भी वजह, चाहे वह वास्तविक हो या काल्पनिक जायज़ नहीं है।''