आतंकवाद का समर्थन करने वाले किसी भी देश को कीमत चुकानी पड़ेगी: BRICS में पीएम मोदी
रियो डी जनेरियो (ब्राज़ील) में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से समर्थन देने वाले देशों को चेतावनी देते हुए कहा है कि उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने कहा, "आतंकवादियों पर प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए। आतंकवाद के पीड़ितों...और समर्थकों के साथ समान व्यवहार नहीं हो सकता।"