आतंकवाद पर पाक के 'हम अमेरिका के लिए यह गंदा काम कर रहे हैं' बयान पर US ने काटी कन्नी
'आतंकवाद के समर्थन' को लेकर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के 'पाकिस्तान 30 वर्षों से अमेरिका के लिए यह गंदा काम कर रहा है' बयान पर अमेरिकी विदेश विभाग ने टालमटोल जवाब दिया है। विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा, "मेरे पास इस बारे में कोई जानकारी नहीं है...हम चाहते हैं कि सभी पक्ष मिलकर उचित समाधान निकालें।"