आतंकवाद सांप की तरह है, दोबारा फन उठाया तो बिल से खींचकर कुचल देंगे: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को काराकाट (बिहार) की जनसभा में आतंकवाद की तुलना सांप से करते हुए कहा कि अगर आतंकवाद दोबारा फन उठाएगा तो उसे बिल से खींचकर कुचल दिया जाएगा। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भारत की ताकत का उदाहरण बताते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जंग न तो खत्म हुई है और न ही रुकी है।