आतंकवाद से व्यापार को बढ़ावा नहीं मिलेगा: पाकिस्तान में एससीओ समिट में जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को पाकिस्तान में एससीओ (शांघाई सहयोग संगठन) समिट में भारत का वक्तव्य दिया। जयशंकर ने कहा, "विकास और वृद्धि के लिए शांति व स्थिरता की ज़रूरत होती है।" उन्होंने कहा, "अगर सीमा पार से आतंकवाद, उग्रवाद और अलगाववाद जैसी गतिविधियां होती रहेंगी तो व्यापार और...लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा नहीं मिलेगा।"