आत्मघाती हमले के बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से लगने वाली प्रमुख सीमा को किया बंद

पाकिस्तान ने सुरक्षा के मद्देनज़र अफगानिस्तान से लगने वाली गुलाम खान सीमा को अगले आदेश तक अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारी के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान में शनिवार को हुए आत्मघाती हमले और अफगानिस्तान की सीमा से लगे प्रांत में झड़पों के बाद इस सीमा को बंद करने का निर्णय लिया गया है।

Load More