कर्नाटक में सुसाइड के लिए नदी में कूदी महिला, मगरमच्छ ने काटा तो लगी चीखने; पुलिस ने बचाई जान

कर्नाटक में एक महिला ने बुधवार रात निजी परेशानियों के चलते कुमारधारा नदी में छलांग लगा दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पानी में जब मगरमच्छ ने उसे काटा तो वह चिल्लाने लगी। महिला की चीख सुनकर पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे परिवार के साथ घर वापस भेज दिया गया है।

Load More