आत्महत्याएं रोकने के लिए कोलकाता मेट्रो ने स्टेशनों पर लगाए चेतावनी वाले बैनर
पश्चिम बंगाल में कोलकाता मेट्रो के अधिकारियों ने प्लैटफॉर्म पर बढ़ती आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाया है। मेट्रो प्रशासन ने विभिन्न स्टेशनों पर रंग-बिरंगे बैनर लगाए हैं जिसमें यात्रियों से प्लैटफॉर्म के किनारे नहीं जाने की अपील की गई है। वहीं, यात्रियों को पीली रेखा पार न करने के लिए चेतावनियां दी जा रही हैं।