दिल्ली की सीएम आतिशी को क्राउड फंडिंग में 10 घंटे में ही मिला ₹17 लाख का चंदा
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए रविवार को क्राउड फंडिंग कैंपेन की शुरुआत किए जाने के बाद उन्हें 10 घंटे में ही करीब ₹17 लाख का चंदा मिला। उन्होंने कहा, "335 से ज़्यादा शुभचिंतकों ने योगदान दिया। यह सफलता 'आप' की ईमानदार और परिवर्तनकारी राजनीति में लोगों के विश्वास को दिखाती है।"