मुझे बधाई मत दीजिए और माला मत पहनाइए: दिल्ली की भावी सीएम आतिशी
दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री आतिशी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा है, "मेरा सभी कार्यकर्ताओं, विधायक साथियों और दिल्ली के लोगों से निवेदन है कि आपमें से कोई मुझे बधाई मत दीजिएगा और माला मत पहनाइएगा।" उन्होंने कहा, "मेरे और दिल्लीवासियों के लिए यह दुख की घड़ी है कि दिल्ली के चहेते सीएम अरविंद केजरीवाल आज इस्तीफा देंगे।"