आतिशी से पहले कौनसी महिलाएं बन चुकी हैं दिल्ली की मुख्यमंत्री?

'आप' विधायक आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। दिवंगत बीजेपी नेता सुषमा स्वराज राष्ट्रीय राजधानी की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं और उनका कार्यकाल 12 अक्टूबर 1998-3 दिसंबर 1998 तक रहा था। उनके बाद दिवंगत कांग्रेस नेता शीला दीक्षित 1998-2013 के बीच लगातार तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रही थीं। गौरतलब है, आतिशी कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

Load More