आतंकवाद को कभी सही नहीं ठहरा सकते: इज़रायल पर हमास के हमले के बाद अमेरिका

फिलिस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास द्वारा इज़रायल पर किए गए हमले की अमेरिका ने निंदा की है। वाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एडरीन वॉट्सन ने 'X' पर लिखा, "आतंकवाद को कभी सही नहीं ठहराया जा सकता। अमेरिका इज़रायल की सरकार और लोगों के साथ खड़ा है।" हमास के हमले में 22 इज़रायलियों की मौत हुई है।

Load More