आतंकवादी ऐंगल से इनकार नहीं किया जा सकता: अमृतसर में हुए दो धमाकों पर पंजाब डीजीपी
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा है कि अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास हेरिटेज स्ट्रीट पर हुए धमाकों के आतंकवादी ऐंगल से इनकार नहीं किया जा सकता। बकौल यादव, यह एक कम तीव्रता वाला धमाका था और विस्फोटक एक डिब्बे में रखा था जिसे रस्सी से खींचा गया था। धमाका 6 व 8 मई को हुआ था।