आतंकियों की फायरिंग में पुलवामा में एक पुलिसकर्मी शहीद, सीआरपीएफ का एक जवान भी घायल

पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) में रविवार को आतंकियों ने सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी पर फायरिंग की जिसमें एक पुलिसकर्मी शहीद हो गए जबकि सीआरपीएफ के एक जवान घायल हो गए। कश्मीर ज़ोन पुलिस ने बताया, "अतिरिक्त...सैन्य सहायता भेजी गई है...और इलाके की घेराबंदी की जा रही...है।" सुरक्षाबलों ने शनिवार देर रात शोपियां में एक आतंकी को मार गिराया था।

Load More