आतंकियों की मदद करने वालों को कड़ी सज़ा देंगे: शोपियां में कश्मीरी पंडित की हत्या पर एलजी
जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को शोपियां में आतंकियों द्वारा पूरन कृष्ण भट्ट नामक कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना को कायराना हरकत बताया है। उन्होंने कहा, "मैं विश्वास दिलाता हूं कि...अपराधियों व आतंकियों की मदद करने वालों को...कड़ी सज़ा दी जाएगी।" सिन्हा ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।