आतंकियों के खात्मे की बात कैसे करने लगे शहबाज शरीफ?
बीते कई दशकों से पाकिस्तान आतंकवाद का गढ़ बना हुआ है. जम्मू-कश्मीर में आतंकी भेजने का मामला हो या अपने देश में आतंकियों को पनाह देने का, अब यही हरकत खुद पाकिस्तान पर भारी पड़ने लगी है. पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान में ही कई आतंकी हमले हुए हैं जिनमें उसके नागरिकों की जान गई है.