आतंकियों ने श्रीनगर के खोनमोह इलाके में सरपंच की गोली मारकर हत्या की
श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) के खोनमोह में बुधवार को आतंकवादियों ने समीर अहमद बट नाम के सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि बट को सुरक्षा दी गई थी पर वह बिना किसी को बताए बाहर चले गए थे। प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा के एक शैडो संगठन 'द रेज़िस्टेंस फ्रंट' (टीआरएफ) ने इस हत्याकांड की ज़िम्मेदारी ली है।