आतंकियों ने सड़क जाम कर पाकिस्तानी मंत्री बेग का किया अपहरण, बातचीत के बाद किया रिहा
पाकिस्तान में आतंकियों ने शुक्रवार को खैबर पख्तूनख्वा और गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़क को जाम कर पाकिस्तानी मंत्री अब्दुल्ला बेग का अपहरण कर लिया। कथित तौर पर अपने साथियों की रिहाई की मांग कर रहे आतंकियों ने शनिवार सुबह बातचीत के बाद बेग को रिहा किया। मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी कमांडर हबीबुर रहमान ने अपहरण को अंजाम दिया था।