आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के 3 जवान जम्मू-कश्मीर में हुए शहीद
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम ज़िले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के 3 जवान शहीद हो गए हैं। सेना ने कहा, "कुलगाम के ऊंचाई वाले इलाकों में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट के बाद सुरक्षा बलों ने 04 अगस्त को ऑपरेशन शुरू किया। आतंकियों के साथ गोलीबारी में 3 जवान घायल हो गए थे जो बाद में शहीद हो गए।"