आतंकी गतिविधियों में बच्चों की बढ़ती संलिप्तता को लेकर भारत ने यूएन में चिंता जताई
भारत ने आतंकी गतिविधियों में बच्चों की बढ़ती संलिप्तता पर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में चिंता जताई है। यूएन में भारत के स्थायी मिशन के राजदूत आर. रवींद्र ने कहा, "सदस्य देशों को आतंकवाद के अपराधियों...को जवाबदेह ठहराने...के लिए अधिक राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखानी चाहिए।" बकौल रवींद्र, वैश्विक स्तर पर आतंकवादी गतिविधियों में बच्चों की बढ़ती संख्या खतरनाक और चिंताजनक प्रवृत्ति है।