आतंकी हमले में मारे गए जम्मू के एएसआई का शव देख कई परिजन हुए बेहोश, सामने आया वीडियो
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मंगलवार को आतंकी हमले में जान गंवाने वाले एएसआई मुश्ताक अहमद का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके परिजनों को सौंपा गया। परिजनों को शव सौंप रहे अधिकारियों का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एएसआई के शव को देखकर कई परिजन बेहोश होते दिखे। इसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने परिजनों को संभाला।