आंतरिक सुरक्षा को लेकर नैशनल डेटाबेस पर काम कर रही है केंद्र सरकार: गृह मंत्री
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार आंतरिक सुरक्षा से संबंधित एक नैशनल डेटाबेस पर काम कर रही है जिसमें बम विस्फोट, आतंकी फंडिंग, नकली मुद्रा, नशीले पदार्थ, हवाला, हथियारों की तस्करी और आतंकवाद शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह डेटाबेस राज्यों व केंद्र-शासित प्रदेशों में केंद्रीय एजेंसियों और पुलिस की जांच में मदद करेगा।