आत्मघाती बम हमले के बाद चीन ने पाक में 2 परियोजनाओं पर रोका काम
पाकिस्तान में हुए आत्मघाती हमले में 5 चीनी नागरिकों की मौत के बाद चीन के कॉन्ट्रैक्टर्स ने पाकिस्तान में 2 महत्वपूर्ण परियोजनाओं के निर्माण कार्यों को रोक दिया है। कंपनियों ने दोबारा काम शुरू करने से पहले पाकिस्तानी अधिकारियों से नए सुरक्षा प्रबंध करने की मांग की है। बकौल रिपोर्ट्स, इन निर्माण स्थलों पर करीब 1,250 चीनी नागरिक कार्यरत हैं।