आत्महत्या करने का मन हो रहा है: यूपी में प्रिंसिपल पर बाल काटने का आरोप लगाने वाली छात्रा
फर्रुखाबाद (यूपी) में 9वीं की छात्रा ने अपने स्कूल के प्रिंसिपल पर उसके व अन्य छात्राओं के बाल काटने का आरोप लगाया है। छात्रा ने डीआईओएस को पत्र लिखकर बताया, "वह लड़कियों को कमरे में बंदकर पीटता व गालियां देता है...मेरा आत्महत्या करने का मन हो रहा है...उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो छात्राएं आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएंगी।"