आत्मा को झकझोर दिया है: मणिपुर में 2 महिलाओं को नग्न कर परेड कराए जाने के वीडियो पर सोनू
अभिनेता सोनू सूद ने मणिपुर में 2 महिलाओं को नग्न कर परेड कराए जाने को लेकर कहा, "इस वीडियो ने हर किसी की आत्मा को झकझोर दिया है। यह महिलाओं की नहीं, मानवता की परेड थी।" वहीं, अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने कहा, "मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का वीडियो डरावना है...इसने मुझे अंदर तक झकझोर कर रख दिया है।"