रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्ममेकर आदित्य धर और ऐक्ट्रेस यामी गौतम अपने 2-वर्षीय बेटे वेदाविद के साथ मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश में बस गए हैं। कपल अब काम के सिलसिले में मंडी-मुंबई के बीच यात्रा करता रहता है। हिमाचल प्रदेश की मूल निवासी यामी ने 2016 में गोहर में एक 100 साल पुराना हेरिटेज होम और 25 एकड़ ज़मीन खरीदी थी।