आदित्य धर ने पत्नी यामी के जन्मदिन पर शेयर की बेटे की पहली तस्वीर, लिखा नोट
फिल्ममेकर आदित्य धर ने अपनी पत्नी व ऐक्ट्रेस यामी गौतम के 36वीं जन्मदिन पर उनकी व बेटे वेदविद की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरी बेटर हाफ को जन्मदिन की बधाई...लव यू वेदू की मम्मी।" गौरतलब है, यामी और आदित्य ने मई में बताया था कि उनके बेटे का जन्म अक्षय तृतीया को हुआ था।