आदित्य बिड़ला फैशन ऐंड रिटेल को जुलाई-सितंबर तिमाही में हुआ ₹214 करोड़ का शुद्ध घाटा

आदित्य बिड़ला फैशन ऐंड रिटेल लिमिटेड को जुलाई-सितंबर तिमाही में ₹214 करोड़ का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय ₹3,643 करोड़ रही जो एक वर्ष पूर्व समान तिमाही में ₹3,226 करोड़ थी। गौरतलब है, पिछले साल समान अवधि में कंपनी को ₹200.34 करोड़ का घटा हुआ था।

Load More