आदिवासियों ने ही राजकुमार राम को भगवान राम बनाया था: बिहार में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमुई (बिहार) में ₹6,640 करोड़ की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए कहा है, "आदिवासी समाज वह है जिसने राजकुमार राम को भगवान राम बनाया।" उन्होंने कहा, "आदिवासी समाज ने भारत की संस्कृति व आज़ादी की रक्षा के लिए सैकड़ों वर्षों की लड़ाई को नेतृत्व दिया और...प्रकृति व पुरातन चिकित्सा पद्धति को जीवित रखा।"