आदत से बाज आ जाओ नहीं तो ओम बिरला व भजनलाल भी नहीं बचा पाएंगे: कोटा आईजी से डोटासरा
कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कोटा रेंज के आईजी रवि दत्त गौड़ को लेकर कह रहे हैं, "आदत से बाज आ जाओ नहीं तो...ओम बिरला और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी नहीं बचा पाएंगे।" उन्होंने कहा, "संभल जाओ वरना कांग्रेस कार्यकर्ता जीना हराम कर देंगे...कानून के मुताबिक काम करो वरना खैर नहीं होगी।"