आदमखोर भेड़िए जैसे था चाचा-भतीजे का आतंक: अखिलेश-शिवपाल को लेकर यूपी के सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव का नाम लिए बिना कहा है, "आदमखोर भेड़िए अलग-अलग इलाकों में आतंक/उत्पात मचा रहे...यही स्थिति 2017 से पहले थी।" उन्होंने कहा, "इनलोगों ने उस समय कितनी तबाही मचाई थी, किसी से छिपी नहीं है। चाचा-भतीजे के भी वसूली के इलाके बंटे हुए थे।"