आदर और सम्मान दोनों ही शब्दों का इस्तेमाल किसी को इज्जत देने के लिए किया जाता है। आदर दिल से होता है जैसे माता-पिता या अपने से बड़ों का हम आदर करते हैं। सम्मान एक औपचारिकता है। किसी जगह पर पहुंचने पर जब हमें इज्जत दी जाती है या हमारा स्वागत किया जाता है तो उसे सम्मान कहते हैं।